Bhagwaan Hai Kahan Re Tu
Lyrics
है सुना ये पूरी धरती तू चलाता है
मेरी भी सुन ले अरज मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
हे खुदा है कहाँ रे तू
है सुना तू भटके मन को राह दिखाता है
मैं भी खोया हूँ मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
हे खुदा है कहाँ रे तू
मैं पूजा करूँ या नमाज़ें पढूँ
अरदासें करू दिन रैन
ना तू मंदिर मिले ना तू गिरजे मिले
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन
जो भी रस्में है वो सारी मैं निभाता हूं
इन करोड़ों की तरह मैं सर झुकाता हूं
भगवान है कहाँ रे तू
ऐ खुदा है कहाँ रे तू
तेरे नाम कहीं तेरे चेहरे कहीं
तुझे पाने की राहें कहीं
हर राह चला पर तू ना मिला
तू क्या चाहे मैं समझा नहीं
तू क्या चाहे मैं समझा नहीं
तू क्या चाहे मैं समझा नहीं
सोचे बिन समझे जतन करता ही जाता हूँ
तेरी ज़िद सर आंखों पर रख के निभाता हूं
भगवान है कहाँ रे तू
ऐ खुदा है कहाँ रे तू
है सुना ये पूरी धरती तू चलाता है
मेरी भी सुन ले अरज मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
हे खुदा है कहाँ रे तू
भगवान है कहाँ रे तू
हे खुदा है कहाँ रे तू
